कटक: मानव सेवा, माधव सेवा है।इसी गंभीर चिंता को ध्यान में रखते हुए संबृद्ध कटक जिले की एक अग्रणी सामाजिक संस्था है “स्वप्न फाउंडेशन”। 2017 में सुधांशु शेखर पात्र ने कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इसकी स्थापना की है।एसोसिएशन ने शिक्षा से वंचित आर्थिक कमजोर छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है और शिक्षण सामग्री, जन जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण,
सामूहिक विवाह, रक्तदान शिविरों का आयोजन, अस्पताल की सफाई, बीमार देखभाल, असहाय, बुजुर्गों या शारीरिक रूप से विकलांगों के घरों तक राशन सामग्री पहुंचाता है। मुख्य रूप से संगठन आम जनता की समस्याएं टुईट (Tweet) करके सरकार को समस्या बताना, मुफ्त कपड़े बांटना, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान आपातकालीन सहायता प्रदान करना जैसी कई सेवाएं कर रहे हैं।संगठन आश्रम के बच्चों के साथ विभिन्न त्योहारों और समारोहों का आयोजन करता है और उनके साथ यात्रा करता है। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए मिशन दृष्टि कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसमें दृष्टिबाधित बच्चों के लिए लेखक उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कटक मुख्य चिकिस्चालय मेडिकल(SCBMC), आचार्य हरिहर कैंसर इंस्टीट्यूट और शिशु भवन आदि में अन्नदान महत दान अभियान के तहत मुफ्त भोजन सेवा की व्यवस्था की है। विगत दो वर्षों से कटक चौद्वार में किराये पर लेकर वृद्धाश्रम सेवा कार्य चल रहा है। सौभाग्य से अब फाउंडेशन स्वप्न महल के नाम से अपना घर बना रहा है। कामना करते हैं कि “स्वप्न फाउंडेशन” निरंतर सफलता प्राप्त करे।
Reported by Srikant Beura from Cuttack Sadar


