लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322C2 द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन
राउरकेला : लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322C2 द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता ब्राह्मणी क्लब में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला गवर्नर लायन ममता गौतम, 2nd VDG लायन दुर्गेश नंदानी बिसवाल, पूर्व जिला गवर्नर लायन हरदीप सिंह, पूर्व जिला गवर्नर लायन राकेश सिंह तथा लायन प्रवीन अग्रवाल (GAT वाइस चेयरमैन मल्टिपल 322) की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कैबिनेट सेक्रेटरी लायन राधिका गौतम, कैबिनेट ट्रेज़रर लायन मनीष मोदी, डिप्टी ट्रेज़रर लायन अजय पुरोहित, कैबिनेट मेंबर लायन संदीप गौतम, कैबिनेट मेंबर लायन सतीश चंद्र गौतम एवं वेदव्यास ग्रीटर क्लब के अध्यक्ष लायन सुशील कुमार राउत, रीजन चेयरपर्सन लायन मीनू अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल
बनाने के लिए यूथ एवं चिल्ड्रन स्किल डेवलपमेंट चेयरपर्सन लायन मेघा बेरीवाल तथा सी.एस. चेस सेंटर (चंद्र शेखर पांडा) की टीम को विशेष धन्यवाद एवं बधाई। आयोजन क्लब – लायंस क्लब ऑफ राउरकेला प्रगति, अध्यक्ष लायन रुचि अग्रवाल एवं सभी सदस्यों के उत्कृष्ट प्रयासों और आतिथ्य के लिए हार्दिक सराहना। इस प्रतियोगिता में 150 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को 56 ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम और भी आनंदमय बन गया। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322C2, चेयरपर्सन लायन मेघा बेरीवाल एवं सी.एस. चेस सेंटर को युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उनके निरंतर प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।

